सरगुजा

सरगुजा के 7409 युवा देंगे पीएससी प्रारंभिक परीक्षा, बनाए गए 14 केंद्र
13-Feb-2021 7:56 PM
 सरगुजा के 7409 युवा देंगे पीएससी प्रारंभिक परीक्षा, बनाए गए 14 केंद्र

अम्बिकापुर, 13 फरवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 14 फरवरी को आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2020 में जिले के 7 हजार 409 परीक्षार्थी शामिल होंगे।अम्बिकापुर में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें साई बाबा आदर्ष महाविद्यालय डिगमा अम्बिकापुर, होलीक्रास कान्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल अम्बिकापुर, राजमोहनी देवी गर्ल्स कॉलेज अम्बिकापुर, गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल अम्बिकापुर, मल्टीपरपज हायर सेकेण्डरी स्कूल अम्बिकापुर, नगर पालिक निगम हायर सेकेण्डरी स्कूल थाना चौक अम्बिकापुर, सरस्वती महाविद्यालय अम्बिकापुर, कार्मेल स्कूल नमनाकला अम्बिकापुर, उर्सुलाईन गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल अम्बिकापुर, विवेकानन्द विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल देवीगंज रोड़ घड़ी चौक अम्बिकापुर, राजीवगांधी पी.जी. कॉलेज मनेन्द्रगढ़ रोड अम्बिकापुर, हायर सेकेण्डरी स्कूल पुलिस लाईन अम्बिकापुर, गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल मणिपुर वार्ड अम्बिकापुर, संतहरकेवल विद्यापीठ हायर सेकेण्डरी स्कूल अम्बिकापुर शामिल हैं। शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने तहसीलदार एवं पुलिस की ड्यूटी संबंधित परीक्षा केंद्रों में लगाई है।


अन्य पोस्ट