सरगुजा

अम्बिकापुर, 13 फरवरी। संभागीय युवा अध्यक्ष सर्व नाई सेन समाज अविनाश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आज सर्व नाई सेन समाज सरगुजा जिला के ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक लुंड्रा के बोलगा गांव में किया गया। जहां पर युवा कार्यकारिणी सर्व नाई सेन समाज के गठन की गई।
युवा ब्लॉक अध्यक्ष धनीराम श्रीवास को बनाया गया। युवा उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर, युवा उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, युवा उपाध्यक्ष शंकर ठाकुर, युवा सचिव दीपक ठाकुर, युवा सह सचिव विष्णु ठाकुर,युवा मीडिया प्रभारी राम प्रसाद ठाकुर को बनाया गया।
कार्यक्रम में सरगुजा जिला के सर्व नाई सेन समाज के जिला अध्यक्ष आर ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद ठाकुर ,प्रदेश संरक्षक बैजनाथ ठाकुर,पूर्व जिला अध्यक्ष पारसनाथ ठाकुर,वरिष्ठ सदस्य कृष्णा ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य राम चरित्र ठाकुर,लुंड्रा ब्लॉक् अध्यक्ष केवल राम ठाकुर,मनीष ठाकुर,रामप्रसाद ठाकुर,शंकर ठाकुर,धनाराम ठाकुर,गोविंद ठाकुर,नील ठाकुर, रामप्रसाद ठाकुर,जीवन ठाकुर,संतोष ठाकुर,सदा आनंद ठाकुर,चमरू राम ठाकुर, पीली बाई, हीरामणि ठाकुर, सुशीला, उर्मिला ठाकुर,श्रीमती चंदा ठाकुर व समस्त सर्व सेन समाज समाज लुंड्रा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अगुवाई लुंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष केबल राम ठाकुर ने किया।