सरगुजा
कमलभान अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
03-Feb-2021 8:02 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 3 फरवरी। सरगुजा जिले के पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने सूची जारी की, जिसमें कमलभान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का बड़ा दायित्व सौंपा गया है। जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कमलभान ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है, मैं उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे