सरगुजा
वरिष्ठता सूची हेतु दावा आपत्ति 15 फरवरी तक आमंत्रित
02-Feb-2021 8:36 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 2 फरवरी। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ पी.एस. सिसोदिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा संभाग के अंतर्गत कार्यरत महिला तथा पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, सहायक ग्रेड-2 संवर्गीय, स्टाफ नर्स (परिचारिका) के पद पर विभागीय पदोन्नति हेतु वरिष्ठता के आधार पर अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया गया है। वरिष्ठता सूची के संबंध में किसी प्रकार की दावा त्रुटि या आपत्ति होने पर 15 फरवरी सायं 5:30 बजे तक सत्यापित प्रमाण पत्रों के साथ अपना दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित समय तथा तिथि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठता सूची का अवलोकन संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अंबिकापुर के सूचना पटल तथा वेबसाइट 222-ह्यह्वह्म्द्दह्वद्भड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पर किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे