सरगुजा

युकां ने आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में मांगे एक रुपए व एक पैली धान
14-Jan-2021 8:17 PM
  युकां ने आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में मांगे एक रुपए  व एक पैली धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों तथा लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव की पहल पर 14 जनवरी को ग्राम पंचायत लहपटरा अमेरा समिति लहपटरा की धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक रुपया और एक पैली धान मांगा, जिसमें किसानों ने पूर्ण समर्थन दिया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अजर राम चौधरी के नेतृत्व में धान खरीदी केंद्र पहुंच कर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में एक रुपए और एक पैली धान मांगा, जिसमें किसानों ने संपूर्ण रुप से समर्थन प्रदान किए।  इस अभियान के तहत सभी सहकारी समिति धान केंद्रों में पहुंच कर इस धान एवं पैसा को दिल्ली भेजा जाएगा। इस मुहिम में राजेश राजवाड़े, रविशंकर अनंत,पूर्व सरपंच गुरुप्रसाद,उमेश कुमार चौधरी, रतन मिर्रे,सुनील राम चौधरी, सलन राजवाड़े नंदेश्वर राजवाड़े, अर्जुन राम चौधरी उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट