सरगुजा

रामलखन बने अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष
02-Jan-2021 8:22 PM
 रामलखन बने अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष

अंबिकापुर, 2 जनवरी। भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा की घोषित नई कार्यकारिणी में अविभाजित सरगुजा से छ: पदाधिकारियों को स्थान मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

सरगुजा जिले में पूर्व में भाजपा जिला महामंत्री तथा सर्व आदिवासी गौरव समाज के प्रदेश सचिव रहे संघ के स्वयंसेवक द्वितीय वर्ग प्रशिक्षित, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. लरंग साय के नाती दामाद, आदिवासी नेता रामलखन पैकरा को अजजा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही सूरजपुर से सत्यनारायण सिंह को प्रदेश महामंत्री, सीतापुर से अनुज एक्का व बलरामपुर से शिवशंकर सिंह मरावी को प्रदेश मंत्री तथा सूरजपुर से संशोधन सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी बनाकर नेतृत्व का अवसर भाजपा ने आदिवासी समाज को प्रदान किया है।

इस अवसर पर आदिवासी नेता प्रदेश उपाध्यक्ष रामलखन पैकरा ने प्रदेश नेतृत्व व संगठन का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश में आदिवासी समाज की भलाई के लिए काम करने का अपना संकल्प दोहराया है।


अन्य पोस्ट