सरगुजा
अंबिकापुर, 7 मार्च। रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ शहर में रोज़ा रखने वालों में बच्चों का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में होलीक्रॉस कॉन्वेंट स्कूल अंबिकापुर के कक्षा तीसरी के छात्र आतिफ अली ने इस साल का अपना पहला रोज़ा रखा।
महज 8 वर्ष की उम्र में आतिफ अली का इबादत के प्रति जज़्बा लोगों के लिए प्रेरणादायक है। आतिफ अली कांग्रेस नेता परवेज़ आलम गांधी के पुत्र हैं। परिवार के अनुसार आतिफ ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रोज़ा रखा। रमज़ान का महीना सब्र, तक़वा और इंसानियत का संदेश देता है। रोज़ा इंसान को आत्मसंयम, भूख-प्यास का एहसास और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता सिखाता है। कम उम्र में बच्चों को इबादत और अच्छे संस्कारों की शिक्षा देना उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
परिजनों का कहना है कि ऐसी धार्मिक शिक्षा बच्चों को नेकी के रास्ते पर चलने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देती है।