सरगुजा

युक्तियुक्तकरण में अनियमितता का आरोप सहायक ग्रेड-02 बृजकिशोर कार्यालय से
06-Dec-2025 10:15 PM
युक्तियुक्तकरण में अनियमितता का आरोप   सहायक ग्रेड-02 बृजकिशोर कार्यालय से

हटाए गए, जांच प्रक्रिया जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 6 दिसंबर। युक्तियुक्तकरण से संबंधित अनियमितताओं के आरोपों के मामले में सहायक ग्रेड-02 बृजकिशोर तिवारी को कार्यालय से हटाया गया है। इससे पहले उन्हें निलंबित किया जा चुका है।

इस प्रकरण में आरटीआई कार्यकर्ता परवेज़ आलम द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर को तीन पत्र भेजकर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

संयुक्त संचालक ने यह भी स्पष्ट किया है कि तात्कालिक जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा युक्तियुक्तकरण से जुड़े दस्तावेजों की जांच होने तक बृजकिशोर तिवारी को कार्यालय से हटाने का निर्देश दिया गया था। संभागायुक्त द्वारा भी संचालक, शिक्षा सरगुजा से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी और यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

सरगुजा संयुक्त संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारी को युक्तियुक्तकरण प्रकरण तथा बृजकिशोर तिवारी के निलंबन संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।


अन्य पोस्ट