सरगुजा

धान खरीदी, भि_ी कला के किसानों ने जताई संतुष्टि
24-Nov-2025 10:06 PM
धान खरीदी, भि_ी कला के किसानों ने जताई संतुष्टि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 24 नवम्बर। प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी तिहार पूरी सुगमता, पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसके चलते किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल दिखाई दे रहा है।

ग्राम पंचायत भि_ी कला स्थित आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति मेंड्राकला में पहुंचे किसान धान बेचकर प्रसन्न नजर आए। किसानों का कहना है कि इस बार धान खरीदी की व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू और सुविधाजनक है।

किसान बनकेश्वर राम ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य के साथ-साथ उपार्जन केंद्र में पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और सहज रही है, जिससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

धान उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित व्यवस्था देखकर किसान बनकेश्वर राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शासन की योजनाएं किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है।

जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से बारदाना उपलब्धता, पारदर्शी तुलाई और त्वरित भुगतान ने किसानों के बीच विश्वास को और मजबूत किया है।


अन्य पोस्ट