सरगुजा
अंबिकापुर, 22 नवंबर। ख्रीस्त राजा पर्व का आयोजन 23 नवम्बर रविवार को सम्पन्न होगा।
प्रात: 7 बजे संत जेवियर उ. मा. वि. अम्बिकापुर परिसर से मुख्य अनुष्ठाता अन्तोनिस बड़ा, डी. डी. बिशप अम्बिकापुर धर्मप्रान्त, सह अनुष्ठातागण: फा. जार्ज ग्रे कुजूर पल्ली पुरोहित महागिरजाघर नवापारा अम्बिकापुर, फा. एल्फिज, पल्ली पुरोहित संत इग्नासियुस चर्च नमना, फा. सतीश कच्छप, पल्ली पुरोहित संत अन्तोनी चर्च सरगवां तथा सहयोगी पुरोहितगण की उपस्थिति में शोभायात्रात्र् निकलेगी।
ख्रीस्त राजा के आदर में शोभा यात्रा अम्बिकापुर के नवापारा स्थित महागिरजाघर प्रांगण में प्रात: 7 बजे से प्रारंभ होकर कर्ताराम चौक से गाँधी चौक, घड़ी चौक, संगम चौक,महामाया चौक, गुरूद्वारा,गुदड़ी बाजार चौक, जोड़ा पीपल,आकाश वाणी चौक,उर्सुलाईन,सेंट जेवियर्स उ. मा. वि. अम्बिकापुर मैदान तक होगी।
इसके पश्चात् अम्बिकापुर के धर्माध्यक्ष महामहिम डॉ. अन्तोनिस बड़ा के कर कमलों से पवित्र यूखरिस्तीय बलिदान संत जेवियर उ. मा. वि. अम्बिकापुर परिसर में सम्पन्न होगा।
चलने में असमर्थ बुजुर्ग माता पिता तथा छोटे बच्चों वाले माता या पिता जनों को जुलूस से पहले सेंट जेवियर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।


