सरगुजा
डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन आज
09-Nov-2025 9:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 9 नवम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन 10 नवम्बर को अपराह्न 5.30 बजे से स्थानीय पी.जी. कॉलेज के सभागार में किया जाएगा, जिसे देखने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आम जनता व गणमान्यजनों से आह्वान किया है। कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं संस्कार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नागपुर की लोकप्रिय नादब्रम्हा नाट्य ग्रुप के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे