सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 नवंबर। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, उक्त कार्यक्रम आयोजित किये जाने का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर युवाओं और वाहन चालकों को सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों और यातायात नियमों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चलाते समय वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया गया, साथ ही हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट लगाने से दुर्घटना के दौरान होने वाली जनहानी पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने की जानकारी प्रदान की गई।
नशे में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस टीम द्वारा सख़्ती से कार्यवाही किये जाने की समझाईस दी गई, नागरिकों को दोपहिया/चारपाहिया वाहनो से सडक़ यात्रा करने के दौरान गति सीमा का पालन करने की जानकारी दी गई, नागरिकों को नियंत्रित गति से वाहन चलाने और तेज रफ्तार से बचने का आग्रह किया गया।
नागरिकों को यातायात संकेतों का महत्व बताकर सडक़ संकेतों का पालन करने की जानकारी दी गई, रेड सिग्नल जम्प नहीं करने की जानकारी दी गई, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने के साथ साथ तीन सवारी वाहन नहीं चलाने की अपील भी की गई। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लगभग 1000 से अधिक नागरिकों को जागरूक किया गया है, यातायात जागरूकता का कार्यक्रम पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है।
जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


