सरगुजा

सिंहदेव ने मां के नाम निर्मित पैलेस घाट का किया निरीक्षण
25-Oct-2025 9:45 PM
सिंहदेव ने मां के नाम निर्मित पैलेस घाट का किया निरीक्षण

अंबिकापुर, 25 अक्टूबर। अंबिकापुर में पहली बार पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव ने खुद के खर्चे से लाखों रुपए की लागत से छठ घाट का निर्माण करवाया है। सिंहदेव अपनी मां स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंह देव की याद में पैलेस घाट का नाम देते हुए छठ घाट का निर्माण करवाया है।

कई दिनों से चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने टी एस सिंह देव आज छठ घाट पर पहुंचे,जहां लगभग अंतिम चरण पर छठ घाट निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ छठ घाट के रूप में उपयोग नहीं किया जाएगा इसके साथ ही अन्य कार्यों में भी इस घाट का उपयोग स्थानीय लोग निशुल्क कर सकेंगे। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समिति का भी गठन किया गया है जो निरंतर देख-रेख करती रहेगी।


अन्य पोस्ट