सरगुजा

माउंट लिट्रा जी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना दीपावली उत्सव
18-Oct-2025 8:29 PM
माउंट लिट्रा जी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना दीपावली उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,18 अक्टूबर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, अम्बिकापुर में सत्र 2025-26 के अंतर्गत दीपावली उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर दीपमालाओं, रंगोलियों और सजावट से सुसज्जित था। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रतिभाशाली एंकर वीर कुमार और कनक गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम के क शुभारंभ में राम, लक्ष्मण और सीता की भव्य एंट्री ने सभी का मन मोह लिया। छात्रा ऋ तंभरा पांडेय ने सुंदर भाषण देकर दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला। समूह भजन गीत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने एक छोटा नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जिसके बाद अतिथि वक्ता का प्रेरणादायक भाषण हुआ। उच्च वर्ग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात कक्षा 1 एवं 2 के नन्हे बच्चों ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी।

छात्रा आद्या गौतम ने दीपावली पर अपना प्रेरक भाषण दिया। छठ पूजा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने सांस्कृतिक विविधता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक के. पी. दीक्षित एवं उत्तम सिंह सिसोदिया ने विद्यार्थियों को दीपावली के अवसर पर समाज में प्रकाश, ज्ञान और सद्भाव फैलाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

विद्यालय की प्राचार्या वर्षा अग्रवाल ने पूरे कार्यक्रम के संचालन में मार्गदर्शन प्रदान किया और बच्चों को सदाचार, सहयोग एवं सृजनशीलता के मूल्य अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के आयोजन में इवेंट टीम - निधि टोप्पो, संध्या एक्का, रिया गुप्ता, सत्यम पोद्दार एवं गौरव सिंह का विशेष योगदान रहा। नृत्य प्रस्तुति का संचालन रिया रमा और प्राची राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन अनशुमन पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

दीपों का यह पर्व विद्यालय परिवार के लिए खुशियों, सौहार्द और नई ऊर्जा का संदेश लेकर आया।


अन्य पोस्ट