सरगुजा
चयनित खिलाड़ी होंगे विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का सफल आयोजन हुआ। जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सदस्य विजय अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
महोत्सव में कुन्नी जोन और लखनपुर जोन के चयनित खिलाडिय़ों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, गेडी दौड़, रस्सीकूद, गोला फेंक और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
वॉलीबॉल में पुहपुटरा ने प्रथम व पोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल में कुन्नी प्रथम और पुहपुटरा द्वितीय रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में सेजस लखनपुर प्रथम और पोड़ी द्वितीय रही। कबड्डी बालक वर्ग में कुन्नी प्रथम और केवरा द्वितीय स्थान पर रहे।
एथलेटिक्स (100 व 200 मीटर दौड़) में अंकुर कुजूर, जयप्रकाश सिंह, पदमा और पूर्णिमा सिंह जैसे खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता, प्रोग्राम अधिकारी अभिषेक मिंज, ब्लॉक स्तरीय खेल प्रभारी मनोज तिवारी, नोडल अधिकारी अरविंद गुप्ता सहित पीटीआई, शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी स्थानीय गीत ‘हाय रे सरगुजा नाचे’ पर खिलाडिय़ों के साथ थिरकते नजर आए।


