सरगुजा
विश्रामपुर,15 अक्टूबर। परिवार कुटुम्ब मिलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुनील कुलकर्णी अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख ने कहा कि संघ 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। संघ ने निस्वार्थ सेवा अनुशासन,राष्ट्र सर्वोपरि के मूल्य पर आधारित सामाजिक समरसता, पर्यावरण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने शताब्दी वर्ष के प्रमुख सात कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कुटुंब प्रबोधन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुटुंब प्रबोधन पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है, हमें अपने से निम्न चार-पांच वर्ग के व्यक्तियों से संपर्क कर सहज रूप से समाज में पारिवारिक प्रेम की भावना एवं समरसता लाना है।
शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के अंतर्गत स्वदेशी, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं कुटुंब प्रबोधन के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि पंच परिवर्तन से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन के साथ उभरते भारत की चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह विष्णु अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में कोरिया विभाग प्रचारक नागेश नाथ योगी, जिला संघ चालक सत्यम गर्ग, विभाग संयोजक कुटुंब प्रबोधन राजेश अग्रवाल, विभाग सह प्रचार प्रमुख महेश गुप्ता, वीरेश सिंह,मयंक गोयल, उपस्थित हुए।


