सरगुजा
विस स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन 15 को
13-Oct-2025 11:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
वोकल फॉर लोकल पर होगा संवाद
अम्बिकापुर, 13 अक्टूबर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत 15 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे संकल्प भवन भाजपा कार्यालय, अंबिकापुर में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
इस सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘वोकल फॉर लोकल’ रहेगा, जिसमें प्रदेश भाजपा से आमंत्रित अतिथि विषय वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए दिए गए सोच और संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान स्थानीय उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह ने विधानसभा अंबिकापुर के अंतर्गत आने वाले वोकल फॉर लोकल के छोटे-बड़े उद्यमियों, व्यापारियों, कामगारों तथा भाजपा के सभी छह मंडलों — महामाया, समलाया, अम्बिकापुर ग्रामीण, लखनपुर, देवगढ़ व रामगढ़ के पदाधिकारियों से समय पर सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


