सरगुजा

के.आर. टेक्निकल कॉलेज ने किया अंतरमहाविद्यालय तीरंदाजी ट्रायल का संचालन
08-Oct-2025 10:13 PM
के.आर. टेक्निकल कॉलेज ने किया अंतरमहाविद्यालय तीरंदाजी ट्रायल का संचालन

अंबिकापुर, 8 अक्टूबर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार के.आर. टेक्निकल कॉलेज ने आज अंतरमहाविद्यालय तीरंदाजी (महिला/पुरुष) सत्र 2025-26 का ट्रायल आयोजित किया गया।

यह आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी रजत सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पी.जी. कॉलेज परिसर के तीरंदाजी ग्राउंड में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में मुख्यरूप में महाविद्यालय के शासी निकाय के उपाध्यक्ष राहुल जैन, विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. मनोज झरिया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा, एस.एस. अली (सहायक प्राध्यापक, हॉली क्रॉस वूमेन कॉलेज), घनश्याम मैत्री एवं राहुल सोनवानी (सचिव, सरगुजा तीरंदाजी संघ) समेत अन्य महाविद्यालय के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैम्पियनशिप,पंजाब में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।


अन्य पोस्ट