सरगुजा

अल्पसंख्यक समुदाय को दी जाने वाली आर्थिक सहायता व योजनाओं की दी जानकारी
01-Oct-2025 4:10 PM
अल्पसंख्यक समुदाय को दी जाने वाली आर्थिक सहायता व योजनाओं की दी जानकारी

सदस्य प्रकाश मोदी का जैन मैत्री संघ ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 1 अक्टूबर। प्रकाश मोदी सदस्य (एडवाइजरी पैनल) अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के अंबिकापुर आगमन पर जैन मैत्री संघ अंबिकापुर द्वारा सर्किट हाउस पहुँच कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट अंबिकापुर में आयोजित अल्पसंख्यक समुदाय की मीटिंग में उपस्थित हुए, जिसमें प्रकाश मोदी द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय दी जाने वाली आर्थिक सहायता एवं योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें जैन समाज के अध्यक्ष विक्रांत जैन, मनोज डागा मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि सफी अहमद, इरफान सिद्दकी, सिख समाज के रविन्द्र टुटेजा ,पार्षद पपिन्दर सिंह, ईसाई समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

सभी के द्वारा अपनी समस्याओं का के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और इस अवसर को समाज के लिए एक बड़ा अवसर बताया गया की अल्पसंख्यक समुदाय को भी अपने अधिकारों के लिए जागरूक करने के केंद्र सरकार की योजना के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना काफ़ी महत्वपूर्ण माना गया। कार्यक्रम के बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री धुर्वे के द्वारा योजना के अंतर्गत किस प्रकार आवेदन दिया जाना चाहिए। इसका विस्तृत जानकारी दी गई एवं ट्राइबल विभाग के अधिकारी ललित शुक्ला द्वारा भी जानकारी प्रदान की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक ढीलो द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही गई।इस बैठक के पश्चात प्रकाश मोदी जैन मंदिर में उपस्थित होकर सभी जैन समाज के लोगों को सम्बोधित किया गया।

जैन समाज के लोगों द्वारा प्रकाश मोदी,अपर कलेक्टर श्री धुर्वे, ट्राइबल विभाग के अधिकारी श्री शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए शाल श्री फल से सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर जैन समाज के अध्यक्ष विक्रांत जैन,डॉ एम के जैन,अशोक जैन,अजीत जैन,रूबी जैन, राहुल जैन,अतुल जैन,रमेश जैन,महावीर जैन,अखिलेश जैन,राजेश जैन,अंकिता जैन,जयंत जैन,मनोज डाग व जैन समाज के लोग उपस्थित रहे ।


अन्य पोस्ट