सरगुजा

सरगवां पैलेस में गरबा, गोविंदा संग हजारों झूमे, पूर्व उपमुख्यमंत्री भी हुए शामिल
30-Sep-2025 10:57 PM
सरगवां पैलेस में गरबा, गोविंदा संग हजारों झूमे, पूर्व उपमुख्यमंत्री भी हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 30 सितंबर। नवरात्र पर्व को लेकर सरगुजा के अंबिकापुर में इस बार खास उत्साह देखने को मिला।

29 सितंबर को अंबिकापुर शहर के सरगवां पैलेस में आयोजित गरबा महोत्सव में बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा अपनी भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुपरस्टार गोविंदा के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव भी नजर आए। इस आयोजन में सरगुजा अंबिकापुर के साथ सूरजपुर, बलरामपुर समेत अन्य जिलों से भी सैकड़ों लोग पहुंचे थे। गरबा के इस आयोजन में  28 सितंबर को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोली की भूमिका निभा चुके कुश शाह ने अपनी प्रस्तुतियां दिया था।

28 और 29 सितंबर को आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भक्ति गीत और पारंपरिक (ट्रेडिशनल) नृत्य का संगम भी देखने को मिला।

कार्यक्रम को आयोजक बिंकी बाबा, विवेक अग्रवाल, रक्षित अग्रवाल,राम अग्रवाल,राधे गोयल, संदीप जायसवाल,राकेश अग्रवाल,अभिनव पांडेय के नेतृत्व में सफल बनाया गया।


अन्य पोस्ट