सरगुजा

राजीव गांधी शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो छात्राओं को राज्य स्तर श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार
27-Sep-2025 2:45 PM
राजीव गांधी शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो छात्राओं को राज्य स्तर श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,27 सितंबर।  राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रतिवर्ष 24 सितंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित संस्थाओं अधिकारियों स्वयंसेवकों को अलग-अलग श्रेणियां में राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष  राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर की दो स्वयंसेवक छात्राओं सोन कुमारी सिंह तथा रेणु खलखो को राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में  अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, उच्च शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीय दासन, आयुक्त उच्च शिक्षा डॉ. संतोष कुमार देवांगन, राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोत्री, राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. नीता बाजपेई सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरगुजा विश्वविद्यालय से खेमकरण अहिरवार, जिला संगठक सरगुजा , श्री राजीव कुमार कार्यक्रम अधिकारी, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर, सृष्टि शेफाली मिंज, कार्यक्रम अधिकारी शासकीय कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर, सहित राज्य के 9 विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक ,सभी जिलों के जिला संगठक और सैकड़ों युवा स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

सरगुजा विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से आए हुए युवा स्वयंसेवकों के दल  द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। जिसने सभी को आनंद विभोर कर दिया। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. प्रेम प्रकाश सिंह एवं कुल सचिव प्रो. शारदा प्रसाद त्रिपाठी व समन्वयक डॉ. एस एन पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है। संस्था की प्राचार्य डॉक्टर स्नेह लता श्रीवास्तव ने दोनों पुरस्कृत स्वयंसेवकों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से संपूर्ण महाविद्यालय परिवार हर्षित है।


अन्य पोस्ट