सरगुजा
प्रतापपुर, 26 सितंबर। विधानसभा स्तरीय युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी राहुल जायसवाल, जिला अध्यक्ष बृजेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुमंत गुप्ता तथा ब्लॉक अध्यक्ष मयंक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।
बैठक में ‘हर पंचायत में एक बूथ–दस यूथ’कार्यक्रम को गति देने एवं प्रदेश स्तर से प्राप्त निर्देशों का प्रत्येक ब्लॉक में मजबूती से पालन करने पर जोर दिया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से बिरंची बेक, सुमित सोनी, प्रेम राजवाड़े, कवल साय यादव, सोशल मीडिया प्रभारी विफन रजक, रामसुदर मरकाम (प्रदेश सोशल मीडिया), गोल्डी खान, रवि महंत, सम्फलाल सिंह, राजू सिंह, धीरज कश्यप, तनवीर अहमद, मूमसाद खान, जितेंद्र पैकरा, अनूप गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।


