सरगुजा

विश्व के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है भारत- श्याम बिहारी
22-Sep-2025 11:11 PM
 विश्व के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है भारत- श्याम बिहारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 22 सितम्बर। स्थानीय हरिमंगलम सभागार में भाजपा जि़ला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, महापौर मंजूषा भगत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह उपस्थित रहीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात मोदी जी के जीवन की एक घटना पर बनी लघु फि़ल्म का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विश्व गुरु रहा है और आज भी विश्व के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें भारत के महापुरुषों के योगदान को प्रमुखता दी गई है तथा गुलामी के इतिहास को परे कर भारतीय संस्कृति व गौरव को पुन: स्थापित किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि एक देश में दो कानून और दोहरी नागरिकता संभव नहीं है, इसी दृष्टि से सीएए लागू किया गया। अंग्रेजों के जमाने के पुराने कानूनों को हटाकर भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू की गई। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से प्रगति कर रही है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगी।

श्री जायसवाल ने बताया कि कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन बनाकर न केवल अपने नागरिकों बल्कि 150 देशों को भी लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री मोदी जी की घोषणा के अनुसार सभी माताओं-बहनों के लिए ब्रेस्ट कैंसर की नि:शुल्क जाँच एवं उपचार की व्यवस्था सरगुजा में भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण पूरा हुआ, जिसने पूरे भारत को गर्व और आस्था से भर दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से बहनों का सम्मान लौटाने, नेपाल में फँसे युवाओं को सुरक्षित अंबिकापुर लाने की व्यवस्था, शहर की सडक़ों के नवीनीकरण और आगामी 15–20 दिनों में गड्ढों की मरम्मत प्रारंभ होने की बात कही।

प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों एवं अनुसूचित जनजाति समाज को हो रहे लाभों पर विस्तार से जानकारी दी।

सम्मेलन में पहुँचे सबका स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में भारत सिंह सिसोदिया ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पूरे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर निजी चिकित्सालयों द्वारा मरीजों एवं आमजनों हेतु स्वस्फूर्त नि:शुल्क चिकित्सा जाँच शिविर आयोजित किए गए, जो अत्यंत सराहनीय है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फि़ल्म का संदेश समाज में सेवा और सहयोग की भावना को जाग्रत करता है।

इस अवसर पर नगर के सीए एच.एस. जायसवाल ने जीएसटी दरों में कमी से व्यापार और आमजन को हो रहे प्रत्यक्ष लाभों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक श्विनोद हर्ष ने किया तथा आभार प्रदर्शन वैभव सिंह देव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, अंबिकेश केसरी, देव नारायण यादव, करता राम गुप्ता, निलेश सिंह, निश्चल प्रताप सिंह, डॉ योगेंद्र सिंह गहरवार, किरण मिश्रा, सावित्री जायसवाल, फुलेश्वरी सिंह, निष्ठा पांडेय, अशोक दुबे, राजेश तिवारी गौरांगो सिंह, दिवाकर शर्मा, अजय तिवारी, अजय इंगोले,मनीष सिंह, विजय व्यापारी, रमेश जायसवाल, गोल्डी बिहाड़े,जन्मेजय मिश्रा,  विद्यानंद मिश्रा, रुपेश दुबे, धनंजय मिश्रा,  इंदर भगत, अभिषेक शर्मा , रवींद्र तिवारी , संतोष जायसवाल, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, विवेक दुबे, शशिकांत जायसवाल, निरंजन राय, अजय प्रताप सिंह, रिंकू वर्मा, अनिल तिवारी, अवधेश सोनकर, नकुल सोनकर, सालेम करकेट्टा, रविकांत उराव, नीलम रजवाड़े, जतिन परमार, अभिषेक सिंह देव, अजय सोनी, रंजीत चौबे, अनीस सिंह, निशांत सिंह, मार्कण्डेय तिवारी, सतीश शर्मा, संजय सोनी, दीपक सिंह तोमर, तजिंदर बग्गा, विकास सोनी, काशी केशरी, मनोज प्रसाद, अंजय गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, मयंक जायसवाल, गौतम विश्वकर्मा, सत्यम सिंह, शम्भू सोनी सहित  बुद्धिजीवी वर्ग , व्यापारी वर्ग, चिकित्सक, अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट