सरगुजा

डॉ. डीके सोनी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्लोबल आइकन लीडर अवार्ड
19-Sep-2025 9:06 PM
डॉ. डीके सोनी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्लोबल आइकन लीडर अवार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 19 सितंबर। कोलकाता के रविन्द्र मंच भवन में  वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस के द्वारा आयोजित  बंग गौरव सम्मान अवार्ड समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. डीके सोनी  को इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एवं पूर्व राज्यपाल श्यामल कुमार सेन एवं पद्मश्री पूर्णा दास बाउल सम्राट के हाथों नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्लोबल आइकन लीडर का अवार्ड मिला है।

आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ. डीके सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। तथा कई जनहित याचिका के माध्यम से भी जनहित के कार्यों को करते हैं।

डॉ. डीके सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं।

डॉ डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बडिय़ों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।

बंग गौरव सम्मान का आयोजन

बेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में किया गया जिसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर तथा खेल में उत्कृष्ठ कार्य करने लोगों का चयन किया गया जिसमें सरगुजा एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानून के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी को भारत के अन्य राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और अलग अलग क्षेत्र के लोगों के समक्ष रविन्द्र मंच भवन ठाकुरबाड़ी कोलकाता में  14 सितंबर को  बेस्ट बंगाल के पूर्व  राज्यपाल एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस श्यामल कुमार सेन तथा पद्मश्री पूर्णा दास बाउल सम्राट के करकमलों से बंग गौरव सम्मान के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्लोबल आइकन लीडर  अवार्ड 2025 का अवॉर्ड दिया गया।

वेस्ट बंगाल  की राजधानी  कोलकाता के उक्त कार्यक्रम में भारत देश के अलग अलग प्रदेशों से  अलग अलग  क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं  के साथ साथ खेल जगत में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भी उपस्थित थे  को भी सम्मानित किया गया। उक्त कार्यकर्म में वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस संस्था के फाउंडर डायरेक्टर डॉ  राजीव पाल, आचार्य डॉ गोपाल खेत्री,पी सी सरकार,दिब्येंदु दस बॉल,संतरी भट्टाचार्य,अमल नायक, तथा डॉ प्रसेनजीत दास के अलावा अन्य राज्यों से काफी लोग  उपस्थित थे।

अधिवक्ता डॉ डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित  अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो तथा आम जनता  में हर्ष व्याप्त है।

इस मौके डॉ डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता  दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट