सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 13 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में महामाया मंडल का कार्यशाला संपन्न हुआ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा को समर्पित रहा है। हमें सेवा पखवाड़ा के माध्यम से जनसेवा का संकल्प लेते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना होगा।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति और कार्यपद्धति का प्रतिबिंब है। यह हमारे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर है।
जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की असली शक्ति है। सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हमें आम जनता के बीच कार्य करना है।
वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यानंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हमें सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है।
यह कार्यशाला सभी कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने का माध्यम है।
मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि महामाया मंडल के कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के हर कार्यक्रम को जनभागीदारी के साथ सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला कार्यकर्ताओं को सेवा और संगठन के मूल्यों के साथ जोडऩे का महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री संजीव वर्मा ने तथा आभार नीलम राजवाड़े ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, विकास पांडे, अंकित जायसवाल, आकाश गुप्ता, अवधेश सोनकर, आलोक दुबे, शिवमंगल सिंह, शशिकांत जायसवाल, जितेंद्र सोनी, श्वेता गुप्ता, नछत्तर सिंह, रामप्रवेश पांडे, तजिंदर बग्गा, मनोज प्रसाद, सरिता मिश्रा, अल्पना मिश्र, प्रियंका चौबे, प्रिया सिंह, बबली नेताम, अतिस सिंह, गणेश सिंह, विमल सोनी, सतीश शर्मा, आनंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, जतिन परमार, अभिमन्यु श्रीवास्तव, सरिता जायसवाल, रीना मिश्रा, नेहा सोनवानी, सविता शर्मा, अर्चना वर्मा, कुणाल सिंह, धर्मेंद्र यादव, कृष्णा तिवारी, अरुण तिवारी, जफर खान, राजेंद्र सिंह, रवि विश्वकर्मा, सत्यम सिंह, रंजीत चौबे, प्रभाकर वर्मा, विकास गुप्ता, दीपक सोनी, पवन कुमार शर्मा, मृत्युंजय सिंह, विनोद मिश्रा, राजेश पाठक, कालाचंद शाह, नितेश श्रीवास्तव, संजय बारी, नेपाल कुमार, संजीत सरदार, अजय सिंह, पूजा सोनी, अनुराग शुक्ला, छोटू थॉमस, विकास सोनी, अभिमन्यु कंसारी, नितेश शर्मा, अभिषेक माथुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।