सरगुजा

पंजाब में बाढ़ पीडि़तों के लिए दी एक लाख की सहायता राशि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,5 सितंबर। अम्बिकापुर में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज ने धूमधाम के साथ मनाया गई। इस अवसर पर शहर के सभी मस्जिदों से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए घड़ी चौक स्थित कला केंद्र में एक जलशा में तब्दील हो गई। इस दौरान जुलूस का जगह-जगह पर स्वागत किया गया।
जलसा में विभिन्न समुदाय के धर्म गुरुओं के द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवनी में प्रकाश डाला गया। इस दौरान क्रिश्चियन समुदाय के धर्म गुरु फादर विलियम ने कहा कि मुहम्मद साहब का जन्म अरब के एक बेहद गरीब परिवार में हुआ। मुहम्मद साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन बेसहारों, असहाय लोगों की सेवा में बिताए एवं समस्त मानव जाति के कल्याण आपसी सौहार्द कायम करने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया, इन सभी कार्यों के बाद भी उन्हें लोगों के यातनाएं प्रताडऩाएं सहनी पड़ी।
कार्यक्रम में नहरें काजी मौलाना अबुलेश आज़मी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जीवन पूरे मानव समाज के लिए है। उन्होंने मानवता, दया, करूणा को महत्व देते हुए कहा है कि हर मानव को मानवता के लिए आगे आना चाहिए, तभी समाज से भेदभाव उच्च नीच मिटेगा। इस दौरान सिख समाज के द्वारा भी मोहम्मद साहब की जीवनी के बारे में बताया गया।
अंजुमन कमेटी के द्वारा पंजाब में बाढ़ पीडि़तों के लिए एक लाख रुपए की सहायता राशि अम्बिकापुर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों को दी गई,इसके साथ बाढ़ पडि़तों के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम में शिक्षा,समाज सेवा, खेलकूद और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ईसाई समाज के डॉ. एंटोनी बड़ा जी,बिशप स्वामी सरगुजा धर्मप्रान्त अंबिकापुर और फादर विलियम हुरे जी,विकर जनरल, बिशप हाउस अंबिकापुर में अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इसके साथ ही अतिथियों में निगम महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरविंदर सिंह टिंनी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,राकेश गुप्ता,वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अंबष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।इस दौरान कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरुओं सहित निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद,मो.इस्लाम,राशिद अंसारी,इरफान सिद्दीकी,दानिश रफीक,मो. हसीब खान सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में गुरुचरण सिंह छाबड़ा,अध्यछ गुरु सिंह सभा,हर्षदीप सिंह धनजल सचिव गुरु सिंह सभा,प्रकाश साहू अध्यक्ष अनोखी सोच एवं रोटी बैंक की अध्यक्ष सीमा सोनी और उनकी टीम मौजूद रही।