सरगुजा

कांग्रेस का आंदोलन अब आज
31-Aug-2025 8:58 PM
कांग्रेस का आंदोलन अब आज

अम्बिकापुर, 31 अगस्त। नगर निगम की कार्यशैली,पीडब्ल्यूडी और एनएच की सडक़ों की बदहाली के लेकर कांग्रेस का आंदोलन अब सोमवार 1 सितम्बर को होगा। पूर्व में यह 3 सितम्बर को प्रस्तावित था।

नगर निगम के नेता विपक्ष शफी अहमद ने बताया जिला कांग्रेस के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे से जय स्तम्भ चौक पर आम सभा होगी। इसके बाद कांग्रेसजन सदर रोड,महामाया चौक,देवीगंज मार्ग होकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे।इस कार्यक्रम में एआइसीसी सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव भी शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट