सरगुजा

धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भजन-कीर्तन, छप्पन भोग
17-Aug-2025 8:02 PM
धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भजन-कीर्तन, छप्पन भोग

उदयपुर,17 अगस्त। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन शनिवार की रात शिव मंदिर परिसर में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 9 बजे हुआ, जहां महिला मंडली की सदस्याओं ने भजन-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हुए और भक्ति रस में डूबे रहे।

मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

यह भव्य आयोजन रात्रि डेढ़ बजे तक चला और अंत में सभी भक्तों ने मिलकर धर्म, भक्ति और सद्भावना का संदेश दिया।


अन्य पोस्ट