सरगुजा
अंबिकापुर, 8 अगस्त। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस वर्ष 2025 में अपनी संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने में लगी है। इस सिलसिले में कांग्रेस सेवादल ने छत्तीसगढ़ राज्य में महिला सेवादल में नियुक्तियां की है। इसके तहत प्रीति सिंह पैकरा की नियुक्ति सरगुजा जिला महिला सेवादल शहर की अध्यक्ष पद पर किया है। लंबे समय से यह पद रिक्त था। संगठन में अपनी बेहद सक्रिय गतिविधियों के फलस्वरूप पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक की अनुशंसा पर उनकी नियुक्ति हुई है। कंवर समुदाय से आने वाली प्रीति सिंह पैकरा विगत विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ पर कार्य करने के साथ चुनाव वार रूम में भी सक्रिय रहीं। महिला कांग्रेस में सक्रिय होते हुए उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हैं।


