सरगुजा

कान्यकुब्ज वैश्य महिला मंच ने मनाया सावन उत्सव
02-Aug-2025 8:15 PM
कान्यकुब्ज वैश्य महिला मंच ने मनाया सावन उत्सव

अंबिकापुर, 2 अगस्त। कान्यकुब्ज वैश्य महिला मंच का सावन उत्सव स्थानीय मानस गार्डन में किया गया। अध्यक्ष मुक्ता गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ अपने शहर को साफ़ सुथरा रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। सभी ने इसके लिए संकल्प लिया।

कजरी गीत नृत्य की प्रस्तुति समाज की महिलाओं द्वारा बढ़-चढक़र की गई। बहुत ही सुंदर खेल प्रतियोगिता हुई, जिसमें रीना गुप्ता प्रथम, द्वितीय कंचन गुप्ता, तृतीय रीता गुप्ता रहीं ।

सावन सुंदरी का चयन लॉटरी के माध्यम से हुआ, जिसमें दुर्गेश गुप्ता विजयी रहीं। सभी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इसमें गुप्ता समाज महिला मंच से अध्यक्ष मुक्ता गुप्ता, सचिव  संगीता गुप्ता, उप सचिव मधु गुप्ता, कोषाध्यक्ष रीना गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष कंचन गुप्ता, किरण गुप्ता, कंचन गुप्ता, रोशनी गुप्ता, निकिता गुप्ता, श्वेता गुप्ता, रीता गुप्ता, किरण गुप्ता, एकता गुप्ता, नंदा गुप्ता, रीता गुप्ता, मंजू गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट