सरगुजा

महापौर-निगम के पार्षदों ने की कलेक्टर से चर्चा
02-Aug-2025 4:22 PM
महापौर-निगम के पार्षदों ने  की कलेक्टर से चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,2 अगस्त। महापौर मंजूषा भगत,नगर पालिक निगम,अम्बिकापुर, सभापति हरमिन्दर सिंह,लोक निर्माण शाखा के प्रभारी मनीष सिंह,वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, एवं एमआईसी सदस्यों एवं अन्य पार्षदगणों के साथ कलेक्टर सरगुजा से शहर की विद्युत व्यवस्था के सम्बन्ध में एवं ट्रांसपोर्ट नगर के भूमि आबंटित करने के सम्बन्ध में भेंट की गई है।

नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर को पूर्व में ट्रांसपोर्ट नगर हेतु की अधिकांश भूमि आबंटित हो चुकी है, शेष भूमि जो कि प्रस्तावित परियोजना के लिए आवश्यक है, इसकी मांग की गई, एवं कलेक्टर सरगुजा को विस्तार से अवगत कराया गया। इसके अलावा शहर में स्थित विद्युत खम्भों में एलईडी लाईट एवं अन्य कार्य हेतु राशि रूपये 99.91 लाख का प्रस्ताव सीएसआर मद से करने हेतु निवेदन किया गया। कलेक्टर महोदय के द्वारा समस्त मांगों / समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना गया, एवं शीघ्रताशिघ्र कार्यवाही करने हेतु आवश्वस्त किया गया।

इसके अतिरिक्त शहर के भीतरी क्षेत्रों में नेशनल हाईवे की सडक़ों में आवश्यक पैच कराने हेतु राशि रूपये 50.00 लाख की मांग की गई, जिस पर कलेक्टर महोदय के द्वारा सम्बन्धित एजेंसियों से चर्चा कर कार्य कराने हेतु कहा गया।

उपरोक्त भेंट मुलाकात के दौरान कलेक्टर सरगुजा द्वारा महापौर मंजूषा भगत, नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर, सभापति हरमिन्दर सिंह (टिन्नी), नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर, प्रभारी सदस्य, लोक निर्माण शाखा एवं प्रतिनिधि मण्डल को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु बधाई दी गई एवं उपरोक्त व्यवस्था को आगामी वर्षों में निरंतर बढ़ाये जाने हेतु समझाईश दी गई।उपरोक्त भेंट मुलाकात में आयुक्त, नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर, स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर, एसबीएम टीम एवं निकाय के अभियंतागण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट