सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 जुलाई। पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने खुद का गला काट लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में इलाज जारी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
अंबिकापुर महामाया पहाड़ से लगे ग्राम बधियाचुआं में रहने वाले पप्पू लाल की शादी को 6 साल हो गए। वह अपने परिवार के साथ रहता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। दो दिन पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। पति के बुलाने पर वह वापस आने से मना कर दी, जिसके बाद उसने 27 जुलाई की रात धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया।
युवक की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में छटपटाते मिला। परिजन.रात में ही उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए।
परिजनों ने बताया कि युवक अपनी पत्नी के मायके जाने से परेशान था। उसकी पत्नी मायके चली गई है। उसने पत्नी को बुलाया लेकिन वह ससुराल नहीं आई। इससे वह परेशान था। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।