सरगुजा

रेप-मानव तस्करी, मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
20-Jul-2025 10:10 PM
रेप-मानव तस्करी, मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

अंबिकापुर, 20 जुलाई। रेप और मानव तस्करी में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने रंका झारखंड से गिरफ्तार किया है।

थाना मणिपुर पुलिस टीम ने पूर्व में पीडि़ता को बरामद कर मामले मेंं शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जानपहचान के बाद गिरफ्तार आरोपियों ने पीडि़ता को काम दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर घटना कारित की गई थीं।

मामले में मुख्य आरोपी इमरान अंसारी फरार था, जिसकी तलाश की जा रही थी, आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु थाना रंका जिला गढ़वा झारखण्ड रवाना किया गया था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी इमरान अंसारी को पकडक़र पूछताछ की गई।

 आरोपी द्वारा अपना नाम  इमरान अंसारी झारखंड हाल मुकाम अंबिकापुर का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।


अन्य पोस्ट