सरगुजा

निबंध लेखन स्पर्धा में कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा
27-May-2025 10:08 AM
निबंध लेखन स्पर्धा में कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा

भैयाथान, 26 मई। भाजपा प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर भटगांव मंडल के शासकीय महाविद्यालय डुमरिया में दर्जनों महाविद्यालय व आईटीआई के  छात्र- छात्राओं ने निबंध लेखन स्पर्धा में बढ़-चढक़र भाग लिया।

मुख्य रूप से रानी अहिल्याबाई की जीवनी पर छात्र- छात्राओं ने प्रकाश डाला व अपने निबंध के माध्यम से अहिल्याबाई के जीवनी के बारे में विस्तार से लिखा।

 परीक्षा समापन के पश्चात मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा -अहिल्याबाई होलकर ने हमारे समाज व विश्व के लिए अनेकों काम करते हुए समाज को प्रमुख धारा से जोडऩे का प्रयास किया, साथ ही एक सशक्त राज्य को उन्होंने मजबूत करने का काम किया। वहीं जिला मंत्री भाजपा अशोक सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित परीक्षा प्रभारी व मंडल उपाध्यक्ष आशीष बाजपेई ने संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को उनके परिणाम घोषित होने पर शिल्ड व नगद राशि पुरस्कार हेतु मंडल संगोष्ठी बैठक में पुरस्कृत करने को कहा। निबंध लेखन प्रतियोगिता में 45 महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान जिला मंत्री भाजपा अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष भटगांव रमेश गुप्ता, आशीष बाजपेई उपाध्यक्ष,महामंत्री संतलाल प्रजापति, महरजिया सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामफल पैकरा, ज्ञान प्रकाश दूबे, मंत्री जयप्रकाश यादव, भोला शंकर मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट