सरगुजा

छात्राओं ने आस्था निकुंज वृद्ध आश्रम राघवपुरी का किया शैक्षणिक भ्रमण
06-May-2025 7:59 PM
छात्राओं ने आस्था निकुंज वृद्ध आश्रम राघवपुरी का किया शैक्षणिक भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 6 मई। शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर की एमएससी आहार एवं पोषण विज्ञान की स्नातकोतर अध्ययनरत छात्राओं ने राघवपुरी आस्था निकुंज वृद्धाश्रम का भ्रमण किया।

वृद्धाश्रम में अभी 25 वृद्ध व्यक्ति निवास कर रहे हैं। छात्राओं ने वहां जाकर वृद्ध लोगों के खानपान, उनकी दिनचर्या, वृद्धाश्रम में मिल रही सुविधाओं का अध्ययन किया। छात्राएं लंच के समय पहुंची। वृद्धों को लंच में खाने के लिए दाल-चावल और कटहल की सब्जी दी गई और वृद्धों की समस्याओं को भी जाना। छात्राओं ने वृद्धों को फल केला, पपीता, तरबूज का वितरण भी किया।

वृद्धों से मिलकर छात्राओं को अलग तरह का अनुभव मिला। शैक्षणिक भ्रमण में आईलिन एक्का, खुशबू रजवाडे, गीतांजलि, सरिता, चैन कुमारी, रुकसाना, अंशूमाला, एकता तिग्गा उपस्थित रहीं। छात्राओं का मार्गदर्शन डॉ. अलका जैन विभागाध्यक्ष आहार एवं पोषण विभाग एवं अतिथि व्याख्याता योगिता पटेल ने किया।

 


अन्य पोस्ट