सरगुजा

निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल
25-Apr-2025 8:45 PM
निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 25 अप्रैल। जायसवाल समाज के द्वारा संभाग स्तरीय नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह बौरीपारा अम्बिकापुर स्थित सामाजिक भवन में आयोजित किया गया।

समाज के अध्यक्ष उमेश जायसवाल, मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल केबिनेट मंत्री, विशिष्ट अतिथि घनश्याम जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल  एवं समाज के वरिष्ठ जनों के समक्ष सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

इस सम्मान समारोह में महिला अध्यक्ष स्वेता गुप्ता, युवा अध्यक्ष आयुष जायसवाल तथा समाज के कोने कोने से आए सभी स्वजातीय लोगों व महिलाओं एवं युवाओं की भारी भीड़ थी।

बौद्धिक लोगों के उद्बोधन में समाज के संगठन पर जोर दिया गया कि कैसे हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाये। उद्बोधन के क्रम में मंत्री द्वारा समाज के विकास, संगठन, उन्नति के क्षेत्र में विस्तृत जानकारी दी गई।

 कल्चुरियों के इतिहास के बारे में भी बताया गया कि इनका साम्राज्य छ. ग. में लगभग 1200 वर्षों का इतिहास रहा है। कल्चुरी राजाओं के द्वारा तालाबों मंदिरों और ऐतिहासिक भवनों का निर्माण बहुत अधिक मात्रा में कराया गया, जिसमें सरगुजा के डीपाडीह , देवगढ़, सतमहला, शंकरगढ़ के पास राजपुर के पास आज भी इसके अवशेष मिलते हैं।

इस कार्यक्रम का आभार एच एस जायसवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा एवं महिला टीम का भी विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट