सरगुजा
निशा टोप्पो का राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा के लिए चयन
23-Apr-2025 9:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 23 अप्रैल। 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिल्ली में गतका खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरगुजा जिला गतका संघ से शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय अंबिकापुर पढऩे वाली निशा टोप्पो का चयन हुआ है। निशा टोप्पो सरगुजा के ग्रामीण अंचल से निकल कर आज देश की राजधानी दिल्ली में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला में खिलाडिय़ों के लिए गतका खेल एक अच्छा अवसर है। सरगुजा के गांधी स्टेडियम में गतका खेल का सम्पूर्ण संसाधन उपलब्ध है। जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर सरगुजा जिला गतका संयोजक रजत सिंह,कृष्ण एक्का, सुनैना जायसवाल, प्रियंका पैंकरा,खुशबू गुप्ता,प्रिया जायसवाल,अभिषेक, विक्की समेत अन्य खिलाडिय़ों ने बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे