सरगुजा

नगरीय निकाय मंत्री से महापौर मंजूषा भगत ने की मुलाकात
23-Apr-2025 9:55 PM
नगरीय निकाय मंत्री से महापौर मंजूषा भगत ने की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 23 अप्रैल। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव से उनके निवास में भेंट कर उनका मार्गदर्शन लिया।

मंत्री से विशेष रूप से नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के कर्मचारियों की कई वर्षों से लंबित कर्मचारी भविष्य निधि और पार्षदों को विगत 2 वर्षों से अधिक समय से अप्राप्त मानदेय प्रदाय करने के लिए मांग रखी। साथ ही उनसे नगर के विकास के लिए पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव सहित विभिन्न नवीन कार्ययोजनाओं पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।


अन्य पोस्ट