सरगुजा

4 दिन लू चलने का अलर्ट जारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 अप्रैल। पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पङऩे लगी है। मंगलवार को तापमान 41.2 डिग्री पर पहुंच गया,जो कि इस सीजन का रहा सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में अगले 4 दिन लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अंबिकापुर समेत पूरे संभाग में तेजी से तापमान बढऩे से लोग गर्मी से बेहाल हैं।
मंगलवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान बढक़र 41.2 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। अप्रैल के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात परिसंचरण के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाएं तेजी से उत्तर छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है। इसके कारण अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी संभावित है। इसे देखते हुए सरगुजा सहित संभाग के अन्य जिलों में अगले चार दिनों तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
सरगुजा में गर्मी का प्रभाव सामान्य जन-जीवन पर दिखने लगा है। दोपहर होने के बाद लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। दोपहर में सडक़ों पर भीड़ कम हो रही है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब 4.2 डिग्री बढ़ गया है। अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी संभावित है।