सरगुजा
प्रदीप मरकाम निर्विरोध सरपंच संघ अध्यक्ष निर्वाचित
21-Apr-2025 10:17 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उदयपुर, 21 अप्रैल। उदयपुर जनपद सभा कक्ष में सरपंच संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संघ का विस्तार करते हुए ब्लॉक स्तर पर नए पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता सलका के सरपंच राम सिंह पैकरा ने की।
नए पदाधिकारियों का चयन
बैठक में सरपंच संघ के संगठन विस्तार के अंतर्गत निम्नलिखित पदाधिकारियों को निर्विरोध रूप से चुना गया। अध्यक्ष प्रदीप सिंह मरकाम, सरपंच, ग्राम पंचायत रामनगर को बनाया गया है। उपाध्यक्ष- अनिमा सिंह पैकरा, सरपंच देवटीकरा एवं सचिव- देव लोचन सिंह उइके, सरपंच डाडग़ांव, कोषाध्यक्ष- लक्ष्मी सिंह सिरदार सरपंच शंकरपुर, सह-सचिव- विनोद सिंह पोर्ते, सरपंच रिखी, सह-कोषाध्यक्ष- गुप्तेश्वर सिंह पैकरा, सरपंच केशगवां। सक्रिय सदस्य- अमृता सिंह कोर्राम, सरपंच मुडगांव को बनाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे