सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 14 अप्रैल। लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड में भाजपा के द्वारा सोमवार की सुबह 11 बजे संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई। अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ,विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, राकेश साहू सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारियोंी ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।
विधायक राजेश अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस दौरान ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, सुभाष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कर्मेंद्र राजवाड़े, यतेंद्र पांडे ,सचिन अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, घर-भरन राजवाड़े, सचिन बारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हड़ताल पर बैठे सचिवों ने बाबा साहब की जयंती मनाई
लखनपुर जनपद कार्यालय के सामने अपने शासकीय कारण मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सचिव संघ के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई, जहां सर्वप्रथम सचिव संघ के पदाधिकारी ने बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया, साथ ही उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया है।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल साहू, शिव नारायण सिंह, सतनारायण सिंह, गजराज सोनवानी, वंश राम, विनेश राम नन्हू राम, सहित बड़ी संख्या में सचिव संघ के सदस्य मौजूद रहे।