सरगुजा

अंबिकापुर, 7 अप्रैल। भारत मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक अरविंद कछप,समाजिक कार्यकर्ता सुजान बिंद ने बताया कि भारत के संविधान, लोकतंत्र और बहुजन समाज के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने हेतु 9 अप्रैल को भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा एवं अन्य संगठनाओं के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी जेलभरो आंदोलन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर इसका नेतृत्व वामन मेश्राम (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय संयोजक, बहुजन क्रांति मोर्चा, नई दिल्ली) और चौधरी विकास पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नई दिल्ली) और सभी सहभागी बहुजन समाज के हजारों संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ,राज्य, जिला स्तरपर लगभग 500 जिलों में किया जा रहा है।
इसी संबंध में आज एक निजी होटल में भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक अरविंद कछप ने बताया कि ईवीएम एवं बैन ओबीसी आरक्षण की मांग सहित सहित अनेकों मुद्दों को लेकर 9 अप्रैल को जेल भरों आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से राजनीतिक करते हुए सत्ता दल के द्वारा कार्य किया जा रहा वह एक लोकतांत्रिक देश के लिए सही नहीं है।