सरगुजा

लखनपुर, 7 अप्रैल। क्षेत्र के ग्राम रजपुरी में बकिरमा इकाई रोनियार समाज के द्वारा महषि कश्यप जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
सर्वप्रथम अपने इष्ट देवताओं के छाया चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए दीप प्रवजलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और साथ ही रोनियार युवा मोर्चा इकाई के द्वारा समस्त जिला के पदाधिकारियों का गमछा पहनकर एवं फूल गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तदउपरांत बैठक प्रारंभ की गई।
कार्यक्रम में महर्षि कश्यप और राजा हेमचंद विक्रमादित्य महाराज पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को बताया गया कि समाज में फैली कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप है, नशा मुक्ति, माता पिता का सेवा एवं बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें, और अन्य कुरीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए समाज के लोगों को प्रेरित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए और समाज को इन सभी बुराइयों से बचने एवं बचाने के संबंध में बताया गया और समाज के लोगों को इन कुरीतियों से दूर रहने की समझाइश दी गई और समाज हित देश हित में कार्य करते हुए समाज को आगे ले जाने की बात कही गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष जगन्नाथ उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता संचालक सुनील गुप्ता महामंत्री संतोष गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता सचिव सेवक साव सुरेश राव दीपक गुप्ता आदित्य गुप्ता अरुण गुप्ता,संतोष गुप्ता ,गणेश गुप्ता,अमित गुप्ता,रूपेश गुप्ता,कृष्णा गुप्ता,एवं बडे पैमाने पर रौनियार समाज के लोग उपस्थित थे।
सौरभ गुप्ता ,भोला गुप्ता, रॉकी गुप्ता,संदीप गुप्ता, रंजीत गुप्ता,नेपाल साव,सुधन साव, राजेश्वर गुप्ता जी, तपेश्वर साव जी,उमेश गुप्ता जी,सुखी साव जी ,प्रकाश साव, फेकन साव जी,सरोज गुप्ता जी,गोपाल साव जी, रौशन गुप्ता जी एवं बडे पैमाने पर रौनियार समाज के लोग उपस्थित थे।