सरगुजा
गांजा संग आरोपी महिला गिरफ्तार
25-Mar-2025 8:48 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 25 मार्च। गांजा की खरीद बिक्री के मामले में लखनपुर पुलिसने आरोपियों के कब्जे से 72 पुडिय़ा गांजा बरामद किया गया।
23 मार्च को थाना लखनपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लखनपुर वार्ड क्रमांक 12 निवासी महेश्वरी महंत अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने पुडिय़ा बना कर रखी हैं।
सूचना पर पुलिस टीम मौक़े पर रवाना हुई। उक्त महिला महेश्वरी महंत अपने घर के बाहर उपस्थित मिली, जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम महेश्वरी महंत लखनपुर का होना बताई। तलाशी में घर के परछी से एक स्टील के परात में कागज के छोटे छोटे 72 पुडिय़ा में रखा गांजा का कली कुल किमती लगभग 7200/- रुपये मिला। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे