सरगुजा

रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया ने एक्स पर ट्वीट कर आदित्येश्वर व टीम को दी बधाई
13-Mar-2025 3:07 PM
रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया ने एक्स पर ट्वीट कर आदित्येश्वर व टीम को दी बधाई

महिला दिवस पर 50 महिलाओं ने अंगदान करने का लिया था संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,13 मार्च।रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया ने एक्स पर ट्वीट कर रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं उनकी टीम को महिला दिवस पर 50 महिलाओं के द्वारा अंगदान किये जाने को लेकर बधाई दी है।

8 मार्च को महिला दिवस के दिन सरगुजा संभाग की प्रख्यात समाज सेविका वंदना दत्ता के नेतृत्व में 50 महिलाओं ने अंगदान का संकल्प लिया था।

 रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया ने अपने ट्वीट में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा के को-ऑर्डिनेटर डॉ. अर्पण सिंह एवं आजीवन सदस्य आकांक्षा श्रीवास्तव के सहयोग से रक्तदान महादान- अंगदान जीवनदान अभियान से प्रेरित होकर अम्बिकापुर में 50 महिलाओं की प्रतिज्ञा जीवन की रक्षा करेगी।

रेडक्रॉस सोसायटी ने यह उल्लेख भी किया है कि महिलाओं का यह उल्लेखनीय योगदान महिला सशक्तीकरण के साथ ही मानवता के प्रति उनकी भावना को प्रदर्शित करता है। करीब 8 माह पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने भी अंगदान का संकल्प पत्र भरा था। रेडक्रॉंस सोसायटी ऑफ इंडिया की मानद अध्यक्ष भारत की महामहिम राष्ट्रपति होते हैं। आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा के लिये किया गया यह ट्वीट निश्चय ही सरगुजा रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा  लगातार किये जा रहे रचनात्मक कार्यो पर एक राष्टीय मुहर है। आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने इस प्रशंसा के लिये रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट