सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 8 मार्च। एस.एम.पी.एजुकेशनल एण्ड चेरिटेबल मैनेजमेंट सोसायटी द्वारा संचालित मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में महिला दिवस मनाया गया।
संस्था की प्राचार्या श्वेता सिन्हा ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी तथा कहा कि महिला दिवस महिलाओं की ताकत और सम्मान के प्रतीक के रूप में हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों लैंगिक समानता और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले दिन का प्रतीक है। आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है।जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।
उन्होंने विद्यालय के सभी महिला शिक्षिकाओं और चतुर्थ वर्ग दीदीयों से यह वादा लिया कि सभी को अपने आप के मानसिक एवं शारीरिक क्षमताओं को सकारात्मक रूप से और मजबूत बनाना है। इसके पश्चात सभी शिक्षिकाओं ने भी महिला दिवस की बधाई दी तथा अपने-अपने विचार व्यक्त किया। अंत में सभी को सप्रेम भेंट दिया गया।