सरगुजा

ऑल इंडिया वुडबॉल विश्वविद्यालय स्पर्धा में आकाश होंगे निर्णायक
06-Mar-2025 8:40 PM
ऑल इंडिया वुडबॉल विश्वविद्यालय स्पर्धा में आकाश होंगे निर्णायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,6 मार्च। एआईयू जोनल विश्वविद्यालय प्रतियोगिता 2024-25 इंटर वुडबॉल महिला/पुरुष का आयोजन वड़ोदरा गुजरात में किया जा रहा है, जिसमें सरगुजा जिला वुडबॉल संघ से  आकाश दुबे का चयन निर्णायक के रूप में किया गया है। आकाश पूर्व में भी कई प्रतियोगिता में निणार्यक के रूप में शामिल हुए हैं।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले के  खिलाडिय़ों को उनके हुनर और कड़ी मेहनत के कारण अब बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला रहा है। इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों और 08 केंद्र शासित प्रदेशों में से कुल 52 विश्वविद्यालय की टीम शामिल होंगी।

इस अवसर पर जिला वुडबाल संघ से रजत सिंह के आर टेक्निकल कॉलेज, वरिष्ठ खिलाड़ी सैंकी अग्रवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी साकेत केडिया, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका पैकरा ,राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू गुप्ता, प्रिया जायसवाल , प्रज्ञा मिश्रा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट