सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 फरवरी। नगरीय निकाय चुनाव में शानदार सफलता के बाद भाजपा ने सरगुजा जिले के लखनपुर, लुंड्रा, बतौली तथा सीतापुर जनपद में जीत का परचम लहरा दिया है। आज हुए चारों ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव में दोनों पदों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
लखनपुर जनपद में शशिकला पैकरा अध्यक्ष, कामेश्वर राजवाड़े उपाध्यक्ष, लूंड्रा जनपद में कृष्णा पवाले अध्यक्ष, कंचन जायसवाल उपाध्यक्ष, बतौली जनपद में अनीता तिर्की अध्यक्ष, मंजू गुप्ता उपाध्यक्ष, तथा सीतापुर जनपद में स्नेहलता एक्का अध्यक्ष व अनिल अग्रवाल उपाध्यक्ष का चुनाव जीतकर आए हैं।
इस शानदार जीत पर जिले की आम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने इसे विष्णु देव सरकार के सुशासन पर जनता का भरोसा बताया है।
उन्होंने आने वाले अन्य जनपद व जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में भी यही सफलता दोहराए जाने का भरोसा जताया है।