सरगुजा
राष्ट्रीय मिक्स नेटबॉल में सरगुजा की शबनम नाज का चयन
02-Mar-2025 8:30 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 मार्च। राष्ट्रीय मिक्स नेटबॉल में सरगुजा की शबनम नाज का चयन हुआ है।
सरगुजा जिला नेटबॉल संघ की और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर की शबनम नाज़ पिता नेजाम खान सायकल मैकेनिक की बेटी छत्तीसगढ़ प्रदेश मिक्स नेटबाल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय मिक्स नेटबॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता भिवानी हरियाणा में खेलेगी।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि शबनम नाज़ विगत तीन वर्षों से नेटबॉल खेल रही है, शबनम नाज़ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर की तीन वर्षों से नेटबाल खेल का प्रतिनिधित्व कर रही है, साथ ही राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भी प्रतिनिधित्व करते आ रही है।
शबनम नाज़ को संस्था के प्राचार्य व जिला नेटबॉल संघ के पदाधिकारियों के साथ सभी खिलाडिय़ों ने बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे