सरगुजा
जपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा पर्यवेक्षक की घोषणा
27-Feb-2025 8:41 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 फरवरी। जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने भाजपा पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा कर दी है। जानकारी देते हुए भाजपा जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने बताया कि निर्धारित तिथि को लखनपुर जनपद पंचायत में भाजपा पर्यवेक्षक के रूप में ललन प्रताप सिंह, उदयपुर जनपद पंचायत में अंबिकेश केसरी, लुण्ड्रा जनपद पंचायत में अनिल सिंह मेजर, बतौली जनपद पंचायत में भारत सिंह सिसोदिया, सीतापुर जनपद पंचायत में अखिलेश सोनी, मैनपाट जनपद पंचायत में हरपाल सिंह भामरा एवं अंबिकापुर जनपद पंचायत में देवनाथ सिंह पैकरा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित होकर चुनाव संपन्न कराएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे